Showing posts with label क्षणिकाएं. Show all posts
Showing posts with label क्षणिकाएं. Show all posts

क्षणिकाएं

१
एक गधे ने,
दूसरे गधे को,
गाली दी..
'हट्ट साला आदमी...'

२
एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने,
शानदार मकान बनवाया.
और गेट पर,
बोर्ड टंगवाया..
'कुत्तों से सावधान'
कुछ समझे श्रीमान्..?